उत्तर प्रदेश

अजय राय बोले- योगी जी चुनावों में कर रहे हैं यूपी की झूठी मार्केटिंग, कौन लेगा झांसी की घटना की जिम्मेदारी

झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव हो रहे हैं। दोनों ही राज्यों में जाकर योगीजी अपनी झूठी मार्केटिंग कर रहे हैं। उनको प्रदेश की घटनाओं की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

विजय कुमार तिवारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी झूठी मार्केटिंग और प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झांसी में हुई बच्चों के दर्दनाक मौत के लिए केवल योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। योगी जी पूरे प्रदेश को छोड़कर देश भर में घूम रहे हैं और चुनाव में जाकर अपनी झूठी मार्केटिंग कर रहे हैं। आखिर ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा। अजय राय ने कहा कि ऐसी कई घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो चुकी हैं और उनकी जांच का आदेश देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। एक घटना से भी सबक लेने की कोशिश नहीं की जा रही है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल