महाकुंभ (सोर्स- सोशल मीडिया)  
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में योगी सरकार रखेंगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल, बनेंगे 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी

सीएम योगी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग महाकुंभ के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने की तैयारियों में जुटा है। किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग दिन-रात काम कर रही है।

अभिषेक सिंह

प्रयागराज: महाकुंभ में योगी सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम कर रही है। सरकार की ओर से विभागीय अफसरों को 15 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाकायदा एक्सरे, एमआरआई, लैब टेस्ट की भी सुविधा रहेगी। स्वस्थ महाकुंभ को नव्य और भव्य रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी तक की क्षमता की तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए हाईटेक अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जिसमें रायबरेली एम्स के चिकित्सकों की टीम भी लोगों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। मालूम हो कि महाकुंभ के लिए 77.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के 43 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

हर तरह की जांच होगी संभव

प्रयागराज के संयुक्त निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) वीके मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग महाकुंभ के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने की तैयारियों में जुटा है। किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम दिन-रात काम कर रही है।

बनेंगे 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी

इसके तहत 100 बेड का अस्पताल परेड ग्राउंड में तैयार किया जा रहा है। वहीं, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की जांच की सुविधा मौजूद रहे। साथ ही 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी भी बनाया जाएगा।

अस्पतालों को किया जा रहा अपग्रेड

इस बार योगी सरकार महाकुंभ को नव्य, भव्य और दिव्य बनाने के लिए हर मुमकुन प्रयास कर रही है। सरकार ने विभागीय अधिकारियों को समय पर इंतजाम पूरे करने के निर्देश भी दे रखे हैं। जिसके तहत बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए यहां के सभी प्रमुख अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार महाकुंभ में एक भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की टीम दिनरात काम में लगी है।

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी