नायब तहसीलदारों का प्रमोशन (सोर्स- सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश

यूपी में 332 नायब तहसीलदारों का हुआ प्रमोशन; राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश, जानें कितना होगा वेतन

UP Naib Tehsildar Promotion: योगी सरकार ने चयन वर्ष 2026-27 के तहत 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। अधिकारियों को लेवल-10 वेतनमान और दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि का लाभ मिलेगा।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Uttar Pradesh Revenue Department Promotion 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद के नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी है। चयन वर्ष 2026-27 के नियमित चयन के तहत कुल 332 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है।

परिषद की ओर से आदेश जारी किया गया है। पदोन्नति संबंधी निर्णय 6 और 7 अगस्त 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

दो साल की होगी परिवीक्षा अवधि

पदोन्नत अधिकारियों को तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा गया है। आदेश में पदोन्नति के लिए निर्धारित शर्तों और शासनादेशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- UP News: जनता तक पहुंचे सरकार की योजनाएं, सूचना निदेशक ने बताई अधिकारियों की जिम्मेदारी

तहसीलदार बनने पर बढ़ेगा वेतनमान

पदोन्नति के बाद तहसीलदार पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 लागू होगा। इसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है।

देवेंद्र नाथ महतो के साथ मारपीट, झंडा फहराने से रांची पुलिस ने रोका, भिड़ंत का VIDEO आया सामने

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

लाल किले पर 'वंदे मातरम' के गायन से गद्गद हुए महाराष्ट्र के नेता, जानें क्या बोले राहुल नार्वेकर और राम शिंदे

कांग्रेस हेडक्वार्टर में वंदे मातरम पर मचा बवाल, राहुल-सोनिया के बीच आखिर क्या हुई बात? VIDEO हुआ वायरल

भारत-अमेरिका संबंध आज सबसे मजबूत, Independence Day पर US विदेश मंत्री रुबियो और इजरायल ने दी बधाई