भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

वाराणसी शिक्षक एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में दाखिल किया नामांकन

Varanasi MLC Election: खंड शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। नामांकन जुलूस में भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि-बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Teachers MLC Election 2026: वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने दोपहर करीब 12:30 बजे तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

नामांकन से पहले डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने शिक्षक हितों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उनके सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

भाजपा नेताओं के साथ निकला नामांकन जुलूस

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के नामांकन को लेकर भाजपा की ओर से जुलूस निकाला गया। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

इसके अलावा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेंद्र नारायण सिंह ‘ओढ़े’, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि नामांकन जुलूस में मौजूद रहे।

जुलूस में अशोक पांडेय, मीना चौबे, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, अजीत रावत, कमलेश झा, अमित राय, राम प्रकाश दुबे, दीनानाथ भास्कर, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, शैलेन्द्र मिश्रा और प्रमील पांडेय समेत भाजपा के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

नामांकन के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे शिक्षकों की भी बड़ी मौजूदगी रही। सरफुद्दीन, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, महताब आलम, मुमताज अहमद, कल्पना विश्वकर्मा, केदारनाथ दुबे, गणेश प्रसाद, कृष्ण कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और समर्थक जुलूस में शामिल हुए।

भाजपा की ओर से आयोजित इस नामांकन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की भीड़ दिखाई दी। समर्थकों ने डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के समर्थन में नारे लगाए और उनके नामांकन को लेकर उत्साह जताया।

तीन सेटों में दाखिल किया नामांकन

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने अपना नामांकन तीन सेटों में दाखिल किया। तीनों सेटों में अलग-अलग प्रस्तावकों के नाम शामिल हैं।

सेट-1 के प्रस्तावक:

रामेश्वर तिवारी, विद्यासागर राय, अखिलेश्वर चौबे, ज्ञानेंद्र प्रताप, जैवंत कुमार राय, अखिलेश कुमार पांडेय, रामगोविंद यादव, छविराज राम, हरदत्त शुक्ला और लालमणि।

सेट-2 के प्रस्तावक:

श्याम प्रकाश चौधरी, अमर चंद ठाकुर, अब्दुल कलाम, राजेश प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार पाठक, अभिषेक पाठक और मनराज यादव।

सेट-3 के प्रस्तावक:

श्रीकांत पांडेय, संजय कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, शिवेंद्र तिवारी, विजय नारायण सिंह, बसंत सिंह, मनोज कुमार, प्रभाष कुमार झा और राजेश कुमार श्रीवास्तव।

शिक्षक हितों को बताया प्राथमिकता

नामांकन के बाद डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शिक्षक समाज के हितों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ ही नहीं, बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है।

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच भाजपा प्रत्याशी के शक्ति प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को भी सक्रिय कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य प्रत्याशियों के नामांकन और चुनावी गतिविधियों के साथ मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य