संत रविदास सेवा रत्न सम्मान समारोह (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

वाराणसी में ‘संत रविदास सेवा रत्न सम्मान’, चर्मकार बंधुओं को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

Sant Ravidas Seva Ratna Samman: वाराणसी के संत रविदास पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत संत रविदास सेवा रत्न सम्मान समारोह आयोजित हुआ। चर्मकारों को सम्मानित करने के साथ टूलकिट वितरित की गई।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Sant Ravidas Seva Ratna Samman Varanasi: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से नगवा स्थित संत रविदास पार्क में बुधवार को ‘संत रविदास सेवा रत्न सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चर्मकार बंधुओं (मोची) को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से चर्मकारों का पंजीकरण कराया गया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पहले से पंजीकृत लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश में पहली बार गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बना, जिसने स्वयं गरीबी का दर्द झेला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि गरीब, जरूरतमंद, शिल्पकार, मजदूर, किसान, माताएं और युवाओं को मजबूत किए बिना राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता।

अशोक चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों, चर्म शिल्पकारों और फुटपाथ पर आजीविका चलाने वाले लोगों के हुनर को पहचान दिलाकर उन्हें प्रशिक्षण, टूलकिट और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है।

जरूरतमंद वर्गों के लिए ऋण और अनुदान उपलब्ध करा रही सरकार

उन्होंने कहा कि कमजोर एवं निम्न आय वर्ग, छोटे किसानों, टैक्सी और ऑटो चालकों सहित जरूरतमंद वर्गों के लिए सरकार ऋण और अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का फोकस समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है।

क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय का सिद्धांत पं. दीनदयाल उपाध्याय और संत गुरु रविदास के चिंतन में प्रमुखता से मिलता है। संत रविदास के विचारों और चिंतन को आगे बढ़ाते हुए गरीब, असहाय, कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों के उत्थान पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए गरीबों, चर्म शिल्पकारों और विश्वकर्मा समाज से जुड़े लोगों के हाथ मजबूत करना आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, उत्तम ओझा, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल, देवेंद्र मौर्य, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल गुप्ता, अनुराग शर्मा, रविंद्र सिंह, गीता शास्त्री, सुधीर सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, मनोज यादव और सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में चर्मकार बंधु उपस्थित रहे।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती