नितिन नबीन (सोर्स- नवभारत लाइव)
वाराणसी

दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, नितिन नबीन ने किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है...

T20 National Divyang Cricket: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता सेवा संकल्प ट्रॉफी का अनावरण किया। कई राज्यों टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Divyang Cricket Tournament Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी में प्रस्तावित T20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण आज होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे।

दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। आज देश और प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नीतिन नबीन ने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकते हैं। हम दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाना, उनके भीतर नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाना तथा खेल के माध्यम से एक समावेशी भारत के निर्माण का संदेश देना है।

कई राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें करेंगी प्रतिभाग

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा एवं तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी और यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने किया, और और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन का धन्यवाद किया और कहा कि हम सब दिव्यांगजन उनके साथ हैं संयोजक वीरभद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता रोहित गुप्ता अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी शशि भूषण त्रिपाठी रवि प्रताप सिंह साजन चन्दन सिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप