निशांत कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए निशांत कुमार, विजिटर बुक में लिखा- मां का आशीर्वाद सभी पर बना रहे

Nishant Kumar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गंगा सेवा निधि कार्यालय परिसर में आयोजित मां गंगा की आरती में शामिल होकर सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल होकर मां गंगा के दर्शन किए। आरती के दौरान निशांत कुमार काफी देर तक मौजूद रहे और धार्मिक अनुष्ठान को श्रद्धापूर्वक देखा।

गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण इन दिनों गंगा सेवा निधि की ओर से नियमित गंगा आरती दशाश्वमेध घाट के स्थान पर गंगा सेवा निधि कार्यालय परिसर में संपन्न कराई जा रही है। निशांत कुमार भी इसी स्थल पर आयोजित आरती में शामिल हुए। करीब 30 मिनट तक आरती में मौजूद रहे निशांत कुमार ने मां गंगा की आरती और वैदिक मंत्रोच्चार को देखा।

गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में दर्ज किए अपने विचार

आरती के बाद निशांत कुमार ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज किए। उन्होंने लिखा कि “ये मेरा सौभाग्य है कि मैं मां गंगा की आरती में शामिल हुआ। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी भारतवासियों पर बना रहे।”

निशांत कुमार

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने निशांत कुमार का स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। गंगा आरती के दौरान धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।

मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आरती के आयोजन की सराहना की

निशांत कुमार के वाराणसी आगमन और गंगा आरती में शामिल होने को लेकर गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। उन्होंने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आरती के आयोजन की सराहना की।

गौरतलब है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा सेवा निधि की ओर से आरती स्थल में बदलाव किया गया है। जलस्तर सामान्य होने तक आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय परिसर में ही आयोजित की जा रही है।

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला