करणी सेना का प्रदर्शन (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

Varanasi: आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, 2027 चुनाव को लेकर दी चेतावनी

Varanasi Karni Sena Protest: वाराणसी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में संशोधन और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। आर्थिक जरूरत के आधार पर आरक्षण की समीक्षा की मांग की।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Against Reservation System Protest: आरक्षण व्यवस्था में संशोधन और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की पुनः समीक्षा कर जरूरत और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई।

सामाजिक और आर्थिक जरूरत के आधार पर आरक्षण की मांग

कार्यकर्ताओं का कहना था कि आरक्षण का लाभ केवल जाति के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक सामाजिक और आर्थिक जरूरत के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम और संपन्न हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ देने के बजाय जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसी संदर्भ में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान जैसे सक्षम नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि संपन्न लोगों को आरक्षण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

करणी सेना

यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे धरने का समर्थन

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे धरने का समर्थन भी किया। उनका कहना था कि इन मुद्दों को लेकर देश के विभिन्न जिलों में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक संशोधन कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला