अनिल राजभर किसानों को मिनी किट वितरित करते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)
वाराणसी

Varanasi: किसानों को बांटे गए उन्नत बीजों के मिनी किट, आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी

Varanasi News: वाराणसी के चिरईगांव में अनिल राजभर ने 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित किए। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई।

धर्मेंद्र कुमार चौबे, स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Farmers Get Free Seed Mini Kit: चिरईगांव विकास खंड सभागार में मंगलवार को किसानों को चना, मटर एवं सरसों के निशुल्क मिनी किट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर ने उपस्थित किसान श्याम सुंदर मिश्रा, रमाकांत पटेल, राम उग्रह प्रसाद, विंध्यवासिनी पटेल, राम प्रसाद, नागेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पांडेय आदि कुल 58 कृषकों को निशुल्क चना, मटर एवं सरसों बीज के मिनी किट वितरित किए।

अनिल राजभर ने UPAGREES परियोजना के बारें में दी जानकारी

इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने विश्व बैंक से पोषित UPAGREES परियोजना के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को अधिक आधुनिक, उत्पादक एवं प्रतिस्पर्धी बनाना तथा किसानों की आय और कृषि क्षेत्र में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।

अनिल राजभर किसानों को मिनी किट वितरित करते हुए

उन्होंने बताया कि UPAGREES परियोजना के अंतर्गत वाराणसी और पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड के 500 किसानों को कृषि क्षेत्र में अग्रणी देशों के भ्रमण पर ले जाकर वहां की उन्नत कृषि तकनीकों एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों का अध्ययन कराया जाएगा तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे किसान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही नवीन तकनीकों को समझ सकेंगे और उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि कार्यों में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को मिनी किट में उपलब्ध उन्नत बीजों के उपयोग, समय से बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। विशेष रूप से तिलहनी फसलों में एनपीएस उर्वरक के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया जिससे सरसों में उच्च गुणवत्ता का तेल प्राप्त होगा और किसनों को उपज का उचित मूल्य मिलेगा।

अनिल राजभर किसानों को मिनी किट वितरित करते हुए

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के द्वारा जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील किया जिनका चयन ई लाटरी के माध्यम से चना, मटर एव सरसों के निशुल्क मिनीकिट हेतु हुआ है अपने राजकीय बीज गोदाम से संपर्क करके पोस मशीन में अंगूठा लगाते हुए प्राप्त करके खेत की तैयारी करते हुए समय से बुवाई करे।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प