अनुराधा यादव नजरबंद (सोर्स- फोटो नवभारत) 
वाराणसी

वाराणसी में कांग्रेस नेता अनुराधा यादव पहले नजरबंद; फिर हिरासत में, विरोध में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Congress Protest:देशव्यापी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को पहले नजरबंद और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Varanasi Congress Protest: छात्र आंदोलन के बीच वाराणसी में भी सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को पहले उनके आवास पर नजरबंद किया गया और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया।

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव नजरबंद

देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच वाराणसी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में बरेका स्थित क्वार्टर नंबर 182-बी में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को एहतियातन पहले उनके आवास पर नजरबंद किया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ रवाना कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने की नारेबाजी

पुलिस की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन करने वालों में रेनू चौधरी, संगीता रावत, दीपक चौधरी और वकील अंसारी समेत कई समर्थक शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। बरेका चौकी प्रभारी विशाल सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन तथा सीआईबी के मुन्ना यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करती रही, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक दमन

पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि छात्र आंदोलन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दमन बताते हुए विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान