कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सुसाइड या मर्डर? वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Girlfriend Boyfriend Dead Body Found in Noida: नोएडा के सेक्टर-39 क्षेत्र में खड़ी एक कार के भीतर दो लोगों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी हुई थी और कार के अंदर खून फैला हुआ था।

अर्पित शुक्ला

Noida News: नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-39 क्षेत्र में खड़ी एक कार के भीतर दो लोगों के शव मिले हैं। दोनों को गोली लगी हुई थी और कार के अंदर खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक और युवती दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। युवक के हाथ में पिस्तौल मिलने के आधार पर यह संभावना व्यक्त की गई है।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

क्या कहा पुलिस ने?

नोएडा पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कार के अंदर युवक और युवती की लाशें पाई गईं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस ने बताया कि युवक के हाथ में पिस्तौल मिली है, जिससे प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिलता है कि मामला संभवतः आत्महत्या-सह-हत्या का हो सकता है। फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा।

नोएडा के सेक्टर 107 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के अनुसार, प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और उसके बाद खुद की जान ले ली। बताया जा रहा है कि यह कपल दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना