सिकंदरपुर : हनुमान जी की मूर्ति खंडित 
उत्तर प्रदेश

UP : सिकंदरपुर में हनुमान जी की 40 साल पुरानी मूर्ति खंडित, गदा तोड़ने वाले शरारती तत्वों को पुलिस रही तलाश, नहीं रुक रहा सिलसिला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिकन्दरपुर थानाक्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे के गोलाबाजार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की एक प्रतिमा खंडित किया गया है।

राहुल गोस्वामी

बलिया: उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के बलिया जिले में सिकन्दरपुर थानाक्षेत्र के सिकन्दरपुर कस्बे के गोलाबाजार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की एक प्रतिमा खंडित किये जाने का मामला सामने आया है।

इस बाबत पुलिस बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सिकन्दरपुर कस्बे के गोलाबाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार देर शाम अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित कर दी गई।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने आज शनिवार को बताया कि, भगवान हनुमान की प्रतिमा का गदा तोड़ा गया है। यह भी बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। वहीं इस मामले में सिकन्दरपुर पुलिस चौकी प्रभारी जान प्रकाश तिवारी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का भरपूर प्रयास कर रही है।

जानकारी दें कि, बीते 2022 को बलिया के ही बहादुरपुर कारी पुरवा में हनुमान प्रतिमा की स्‍थापना करने को लेकर विवाद होने के बाद 34 नामजद सहित 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. तब हनुमानजी की प्रतिमा पुलिस ने कब्जे में लेते हुए बल प्रयोग कर बवालियों को खदेड़ दिया था। इस मामाले में ग्राम प्रधान समेत सात लोग हिरासत में थे।

वहीं इसके पहले बीते 2021 को बलिया जिले के ही नगरा थाना क्षेत्र के खरूआव गांव में कुछ शरारती तत्वों ने भी हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सुबह मंदिर में पूजा करने गए लोगों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई थी ।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब