कब होंगे UP में पंचायत चुनाव?(सांकेतिक तस्वीर) 
उत्तर प्रदेश

कब होंगे UP में पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- विधानसभा इलेक्शन से पहले...

UP Panchayat Chunav 2027 विधानसभा चुनाव तक टलने के आसार। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और राजभर के बयानों से संकेत, आरक्षण विवाद और अदालती मामले के कारण मई 2026 में चुनाव मुश्किल।

अर्पित शुक्ला

UP Panchayat chunav: मई 2026 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav) अब 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस दावे को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि पहले ओमप्रकाश राजभर ने इसके संकेत दिए थे और अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी माना है कि इस साल चुनाव कराना मुश्किल है।

संजय निषाद ने कहा कि पंचायत चुनाव एक लंबी प्रक्रिया है और फिलहाल यह मामला अदालत में भी लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना आरक्षण तय हुए चुनाव कराना संभव नहीं है।

विधानसभा चुनाव के बाद होगा इलेक्शन

दरअसल, पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav) 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि न सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष फिलहाल पंचायत चुनाव में उलझना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब मामला कोर्ट में है, इसलिए सबकी नजर फैसले पर टिकी है। हालांकि, इससे पहले राजभर समय पर चुनाव कराने की बात कह चुके थे और यहां तक कहा था कि बैलेट पेपर भी छप चुके हैं।

2027 से पहले चुनाव की संभावना कम

संजय निषाद ने अपने बयान में दो मुख्य कारण गिनाए पहला, पंचायत चुनाव(UP Panchayat Chunav) के लिए आरक्षण प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पिछड़े वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षण तय होना बाकी है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में बिना स्पष्ट आरक्षण के चुनाव कराना संवैधानिक रूप से संभव नहीं है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालत भी यही राय दे सकती है कि पूरी आरक्षण व्यवस्था के बिना चुनाव नहीं कराए जा सकते। इन सभी प्रक्रियाओं में समय लगेगा, इसलिए 2027 से पहले चुनाव की संभावना बेहद कम है।

इस स्थिति से वे स्थानीय नेता और संभावित उम्मीदवार निराश हैं, जो लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरक्षण और राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए सरकार पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद कराने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मंत्रियों के बयानों से संकेत साफ मिल रहे हैं कि पंचायत चुनाव अब 2027 के बाद ही हो सकते हैं।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?