बिजली मंत्री के कार्यक्रम में ही बत्ती गुल- देखें VIDEO 
उत्तर प्रदेश

8 साल का काम गिनाने गए योगी के मंत्री की खुली पोल! बिजली मंत्री के कार्यक्रम में ही बत्ती गुल- देखें VIDEO

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बुधवार को जिले में एक कार्यक्रम था। जिसको लेकर विभाग ने प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया था। सुरक्षा और बाकि व्यवस्था दुरूस्त करने की बात अधिकारियों ने कही थी।

अर्पित शुक्ला

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बिजली कट गई। बिजली कटने से नाराज मंत्री ने तत्काल कार्रवाई की और उपखंड अधिकारी और जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। एके शर्मा ने अधिशासी अभियंता को आरोप पत्र भी जारी किया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के लिए बता दें कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बुधवार को जिले में एक कार्यक्रम था। जिसको लेकर विभाग ने प्रोटोकॉल भी जारी कर दिया था। सुरक्षा और बाकि व्यवस्था दुरूस्त करने की बात अधिकारियों ने कही थी। तय कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मऊ के हनुमान घाट मोहल्ला हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर पहुंचे तथा जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार के 8 साल के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी गिनाने लगे।

गिना रहे थे 8 साल की उपलब्धि

एके शर्मा योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को गिना रहे थे तथा इसी बीच बिजली गुल हो गई। जिसक वजह से उन्हें मोबाइल की रोशनी में पूरे कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा। बिजली गुल होने से अधिकारी भौचक्के रह गए। उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई। चंद घंटे के अंदर बुधवार की शाम इस बड़ी लापरवाही को लेकर कार्यवाही प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा दी गई।

यहां देखें वीडियो

गाजियाबाद विधायक का भी कारनामा!

नीलम फैक्ट्री रोड पर स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल के पास गुरुवार को राम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई थी। पुलिस द्वारा बिना अनुमति यात्रा निकालने की बात कहकर इसको रोकने का प्रयास किया था। यात्रा में लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर सिर पर रामचरित्र मानस लेकर चल रहे थे।

उनका कहना था कि उन्होंने परमिशन ली हुई है। इसको लेकर पुलिस से पहले तीखी नोकझोंक और फिर धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान गिरने से विधायक के कपड़े फट गए थे। इसके बाद ही विधायक ने पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप लगाए थे तथा प्रदेश सरकार पर तीखी टिप्पणी की थी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट