UP Administrative Reshuffle List 2026: उत्तर प्रदेश में रविवार की देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके तहत राज्य के 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें जौनपुर, मऊ, महराजगंज, देवरिया, फिरोजाबाद, संभल, मुरादाबाद, और प्रतापगढ़ सहित आठ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई सूची के अनुसार, सैमुअल पाल एन को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मधुसूदन हुल्गी को देवरिया भेजा गया है। आनंद वर्धन को मऊ, गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज जिले में तैनाती मिली है।
इसी प्रकार संतोष कुमार शर्मा को अब फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है, वहीं राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद और अंकित खंडेलवाल को संभल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। प्रतापगढ़ जिले में अभिषेक पांडे को जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश के जिलों में कप्तानों के तबादले के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत देवरिया जिले की निवर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को शासन में भेजा गया है। वहां उनको विशेष सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार गोरखपुर और लखनऊ सहित राज्य के कई अन्य शहरों में नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष के तबादले किए गए हैं।
सी इंदुमती को महिला कल्याण में निदेशक और वंदना वर्मा को विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास के पद पर तैनाती मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा किया गया यह बदलाव जिले में प्रशासनिक सक्रियता और विकास कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आईएएस समीर को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रोनिक्स बनाया गया है। देखिए नए तबादले की लिस्ट-
ये भी पढ़ें- ‘अगर दीदी हार गईं तो…’, बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा ऐलान; बोले- छोड़ देंगे संघर्ष
प्रदेश सरकार द्वारा जारी नई तबादला सूची में रिंकू सिंह राही का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। तकनीकी रूप से अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद, रिंकू सिंह को जालौन जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इससे रिंकू सिंह राजस्व परिषद से संबद्ध थे।