UP में सरकारी डॉक्टर अब 70 वर्ष की आयु दे सकेंगे सेवा सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

65 नहीं अब 70 साल तक ड्यूटी करेंगे सरकारी डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

UP Doctors Retirement Age: UP में सरकारी डॉक्टर अब 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के जरिए सेवाएं दे सकेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी करने की प्रक्रिया का निर्देश दिया।

अमन मौर्या

UP Government Doctors Service Extension 70 Years: यूपी में सरकारी चिकित्सक अब 70 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं। सरकार द्वारा प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। अभी तक सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकार के घोषणा के बाद अब सेवानिवृत्ति के बाद 70 वर्ष की आयु तक सरकारी चिकित्सक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सेवाएं दे सकेंगे। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव स्तर पर विभागीय आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें, प्रतिदिन प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में बड़ी संख्या में मरीज ईलाज के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों की सेवाएं लंबे समय तक होने से सभी मरीजों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार की इस पहले से स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को भी राहत मिलेगी।

मरीजों को मिलेगा लंबे अनुभव का लाभ

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा संवर्ग और प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सकीय संवर्ग है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक और चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं, जो प्रदेश के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद अनुभवी और योग्य चिकित्सकों द्वारा 70 वर्ष तक सेवाएं देने का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा।

कारगर साबित होगी यह व्यवस्था

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से चिकित्सकीय विभागों विशेष रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी वाले विभाग में यह व्यवस्था कारगर सिद्ध होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भी अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों की भूमिका काफी अहम होगी।

स्वास्थ्य सेवाएं बनेंगी अधिक सक्षम

डिप्टी सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को प्रदेश के सरकारी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति के बाद 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दे दिया गया है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य में अनुभवी चिकित्सकों की विशेषज्ञता का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण, सक्षम एवं सुलभ बनाना है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार