उत्तर प्रदेश भाजपा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान

Jiamau LDA E-Auction BJP Office: लखनऊ में UP BJP का अत्याधुनिक 6 मंजिला नया मुख्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। LDA की नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर जियामऊ की जमीन खरीदी गई।

अमन मौर्या

UP BJP New Headquarters Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा के नए मुख्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ई-नीलामी में पार्टी ने जियामऊ स्थित लगभग 5500 वर्गमीटर जमीन के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीद ली है। पार्टी इस भूखंड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह मंजिला नए कार्यालय का निर्मम कराएगी। यह नवनिर्मित कार्यालय प्रदेश बीजेपी की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा प्रस्तावित यह मुख्यालय अत्याधुनिक जरूरतों के हिसाब से बनाया जाएगा। इस छह मंजिल भवन में प्रशिक्षण कक्ष , सम्मेलन हॉल, बैठक कक्ष, मीडिया सेंटर, बड़े प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। साथ ही इमारत के सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने की भी योजना है।

लंबे समय से बन रही योजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के जियामऊ स्थित इस भूखंड पर लंबे समय से बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय निर्माण को लेकर योजना चल रही थी। नगर निगम द्वारा साल 2020 में इस भूखंड को दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को 90 वर्ष की लीज पर आवंटित किया गया था। इसके बाद इस भूखंड को फ्रीहोल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे कि यहां पर भाजपा का स्थायी अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय तैयार किया जा सके।

बजट की कमी के कारण वापस किया भूखंड

90 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखंड को अप्रैल में दीनदयाल सेवा न्यास ने बजट की कमी का हवाला देकर नगर निगम को वापस करने का निर्णय लिया। न्यास द्वारा वापस किए जाने के बाद नगर निगम ने इस भूखंड एलडीए को हस्तांतरित कर दिया। इसके बाद एलडीए ने इसकी ई-नीलामी की। नीलामी प्रक्रिया में शहर के कई बड़े-बड़े बिल्डर समूहों ने भी हिस्सा लिया, लेकिन BJP ने सबसे नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर भूखंड अपने नाम कर लिया।

जुलाई में शिलान्यास की संभावना

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश मुख्यालय के भवन निर्माण के लिए शिलान्यास को लेकर पार्टी आलाकमान भी लगातार सक्रिय रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जुलाई में इसके शिलान्यास करने की संभावना है। फिलहाल, शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्ट नहीं है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज