उदित राज, आकाश आनंद (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP Politics: कांग्रेस ज्वाइन करेंगे आकाश आनंद! बड़े दलित नेता ने दिया ऑफर, बोले- BJP के खिलाफ तीखे भाषण पर हुआ एक्शन

उत्तर प्रदेश में सियासी उथल-पुथल जारी है। मायवाती द्वारा भतीजे आकाश आनंद पर एक्शन लिए जाने के बाद कांग्रेस के सपनों को पंख लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाने की तैयारी एक नए एंग्री यंग मैन की तलाश है।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में सियासी उथल-पुथल जारी है। मायवाती द्वारा भतीजे आकाश आनंद पर एक्शन लिए जाने के बाद कांग्रेस के सपनों को पंख लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाने की तैयारी एक नए एंग्री यंग मैन की तलाश है। उनकी इस तलाश में आकाश आनंद बिल्कुल फिट बैठते हैं। आज पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज ने मायावती पर करारा प्रहार करते हुए आकाश आनंद को ऑफर दे दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मायावती ने बसपा का बीजेपी-करण कर दिया है और उनके बाद सतीश मिश्रा ही बीएसपी में ताकतवर रह गए है।  उन्होंने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया।

उदितराज ने कहा कि  “मैं न्योता देता हूं आकाश आनंद को कांग्रेस पार्टी में आए। सिर्फ वो ही नहीं सभी बीएसपी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में आएं और संविधान, आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़े और जाति जनगणना की लड़ाई में सहयोग करें।” देखें वीडियो-

उदित राज कहा कि आकाश आनंद को मायावती ने इसलिए पार्टी से निकाल दिया क्योंकि उन्होंने बीजेपी के खिलाफ आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि किसके दबाव में आकाश को पार्टी से बाहर निकाला गया।  ED, CBI या इनकम टैक्स के दबाव में?… इतना दबाव होगा तो विपक्ष उनके साथ खड़ा होगा। इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि आकाश आनंद को बार-बार को-ऑर्डिनेटर बनाना और फिर हाटाना दर्शाता है कि बसपा का संचालन भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। मायावती बिना दवाब के ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाती।

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता