फतेहपुर में दर्दनाक हादसा (कॉन्सेप्ट फोटो) 
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: शादी से लौटते वक्त चार दोस्तों की मौत, 5 घायल

फतेहपुर में कानपुर से प्रयागराज जाते समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया इसमें मौके पर ही 4 लोगों की मौत की सूचना है। घटना के वक्त वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जिनमें से 5 अन्य घायल हुए है।

सौरभ शर्मा

Fatehpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कानपुर से प्रयागराज लौट रही नौ सवारियों से भरी स्कॉर्पियो का टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बड़ौरी ओवरब्रिज के पास पानी से भरे खंदक में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शादी का घर मातम में बदल गया।

फतेहपुर में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सुरक्षित बच गए। सभी नौ युवक एक ही कार में सवार होकर कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे। बताया गया कि वे अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही शादी के घर में मातम छा गया। सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ बिन्दकी और कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्जी मंडी क्षेत्र के नौ युवक कानपुर के मोतीझील स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे लौटते समय बड़ौरी गांव के पास अचानक स्कॉर्पियो का टायर फट गया, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर खंदक में पलट गई। गाड़ी में पानी भर जाने से चार युवकों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने पांच लोगों को सकुशल निकाला

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28), सभी निवासी खुल्दाबाद, प्रयागराज के रूप में हुई है। घायलों में राहुल गुप्ता, अमित कुमार विश्वकर्मा, नीरज पाल, सुमित और महेश केसरवानी शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। घटना सुबह तीन बजे की बताई जा रही और प्रथम दृष्टया कहा जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर की आंख लग गई थी इस वजह से ये हादसा हो गया।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं