कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
उत्तर प्रदेश

संगीत सोम ने लगाई आग, सपा ने डाला घी, बीजेपी-आरएलडी में छिड़ेगा घमासान, उपचुनाव में होगा नुकसान?

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम के एक बयान से नया घमासान छिड़ गया है। संगीत सोम ने भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को लेकर एक ऐसी टिप्पणी को समाजवादी पार्टी ने मुद्दा बना लिया है।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम के एक बयान से नया घमासान छिड़ गया है। संगीत सोम ने भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को लेकर एक ऐसी टिप्पणी को समाजवादी पार्टी ने मुद्दा बना लिया है। इस मुद्दे ने अगर तूल पकड़ा तो उपचुनाव में बीजेपी के सियासी समीकरण गड़बड़ा सकते हैं।

दरअसल, संगीत सोम ने राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोकदल को एक जिले की पार्टी बताया था। हालांकि संगीत सोम के इस बयान का भारतीय जनता पार्टी के नेता और योगी सरकार में मंत्री ने भी विरोध किया था। लेकिन एक बार बात मुंह से निकल जाए तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता। यही वजह है कि सपा ने इसे लेकर अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

सपा ने डाला आग में घी

संगीत सोम के बयान पर सपा ने प्रतिक्रिया दी है। सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- भाजपा ने रालोद का मतलब डेढ़ जिले की पार्टी बताया। जब तक जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी के साथ थे, तब तक वे पूरे यूपी के नेता थे। अब भाजपा हर मंच से रालोद की असली हैसियत बता रही है, वे मंत्री बन गए लेकिन राष्ट्रीय लोकदल खत्म हो गया।

समाजवादी पार्टी की तरफ से आई इस टिप्पणी को लेकर सियासी जानकारों का मानना है कि बीजेपी नेता संगीत सोम का बयान आरएलडी को उतना नहीं अखरा होगा जितना की इसे लेकर सपा की तरफ से कई गई टिप्पणी अखरेगी। ऐसे में आरएलडी बीजेपी से संगीत सोम पर कार्रवाई की मांग कर सकती है।

किसी की भी नाराजगी कराएगी नुकसान

आरएलडी अगर ऐसी कोई मांग करती है और बीजेपी उस पर अमल करती है तो उसे संगीत सोम की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। जो कि पार्टी बिल्कुल नहीं चाहेगी। वहीं, यदि बीजेपी संगीत सोम पर कार्रवाई नहीं करेगी तो उसे आरएलडी समर्थकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी जिसका सीधा असर मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर दिख सकता है।

दो सीटों की चाह में है आरएलडी

संगीत सोम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रीय लोकदल उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से कम से कम दो सीटें पाने की उम्मीद कर रहा है। रालोद नेता उपचुनाव में खैर और मीरापुर सीट पाने की कोशिश में जुटे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में मीरापुर सीट पर आरएलडी ने जीत दर्ज की थी, वहीं खैर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने जीत दर्ज की थी।

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी