सपा नेता लाल बिहारी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेजें तो भी वोट दो..ये क्या बोल गए सपा नेता लाल बिहारी यादव, देखें वीडियो

Samajwadi Party Azamgarh: आजमगढ़ में शिक्षक गोष्ठी में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने विवादित बयान दिया। कहा कि अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांधकर भेजें तो भी एकजुट होकर वोट देना है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Lal Bihari Yadav Controversial Statement: आजमगढ़ जिले के नेहरू हॉल में आगामी गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षक गोष्ठी बुलाई गई थी। शिक्षकों को पार्टी के पक्ष में एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित जिले के मौजूदा सांसद, लालगंज सांसद और पार्टी के सभी विधायक मौजूद थे। इस गोष्ठी में बस्ती के सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

एमएलसी का अजीब बयान

कार्यक्रम के मंच से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांधकर चुनाव में भेज दें, तो भी सभी को एकजुट होकर उसी को अपना वोट देना है।

वायरल हुआ बयान का वीडियो

सपा नेता लाल बिहारी यादव का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के इस बेतुके तर्क और बयानबाजी की राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी खूब चर्चा और आलोचना शुरू हो गई है।

सपा की चुनावी तैयारी

यह पूरा वाक्या 30 अगस्त (रविवार) को आयोजित बैठक के दौरान का है। समाजवादी पार्टी आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगातार बैठकें कर रही है और शिक्षकों को अपने पाले में लाने की रणनीति बना रही है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?