भाजपा से सर्टिफिकेट लेकर ही कोई हिंदू कहलाएगा क्या? सपा नेता रागिनी सोनकर का सरकार पर तीखा हमला, देखें VIDEO

Ragini Sonkar on BJP: रागिनी सोनकर ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने संसद से लेकर सड़क तक हमेशा जनता के हक की बात उठाई है, लेकिन सरकार में संवाद करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है।

Samajwadi Party Leader Ragini Sonkar: समाजवादी पार्टी की नेता रागिनी सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने हिंदुत्व की ठेकेदारी शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलता है, उस पर हमले करवाए जाते हैं और आरोपियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाता है। जंतर-मंतर पर युवाओं के सीजेपी प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली नेहा नाम की छात्रा पर झारखंड में स्याही फिंकवाई गई, जो सत्ता पक्ष के असली चरित्र को दर्शाता है।भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसी को हिंदू, ब्राह्मण या ठाकुर होने के लिए पहले उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है।

रागिनी सोनकर ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने संसद से लेकर सड़क तक हमेशा जनता के हक की बात उठाई है, लेकिन सरकार में संवाद करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी मां-बाप नहीं चाहता कि उनके बच्चे लाठियां खाएं, लेकिन सरकार ने युवाओं से बातचीत तक करना जरूरी नहीं समझा। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और बच्चों ने अपने विरोध से सरकार के घमंड को चूर कर दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com