दुर्घटनाग्रस्त बस (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, 2 की मौत; 50 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार से दिल्ली जा रही बस हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 लोग घायल हैं।

Saurabh Pal

इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां बिहार के दरभंगा से नई दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर जा गिरी। हादसा फूड प्लाजा के आगे हवेलिया गांव के पास किलोमीटर 103 के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा करीब सुबह के 4 बजे हुआ।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बस में 60 लोग सवार थे। मृतकों में एक 15 वर्षीय किशोरी व एक 50 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं।

हादसे के बाद चालक मौके से फऱार

हादसे में मृत लोगों की पहचान हो गई है। दोनों ही बिहार से दिल्ली जा रहे थे। मृतक किशोरी की पहचान साईदा खातून के रूप में हुई है, जो नेपाल की रहने वाली है। पुरुष की पहचान मनोज कुमार निवासी दरभंगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा चालक की तलाश की जा रही है।

एसएसपी और जिलाधिकारी घठनास्थल पर पहुंचे

बस हादसे को लेकर एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बस बाई तरफ से रेलिंग को तोड़ती हुई सर्विस रोड पर नीचे जा गिरी। ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर नींद में था। इसी वजह से हादसा हुआ है। वहीं सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल भी एसएसपी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस डबल डेकर की थी। इस तरह की बस में ऊपर और नीचे दो तल होते हैं। हादसे के वक्त सुबह चार बजे का है। ऐसे में संभावना है कि ज्यादातर यात्री गहरी नींद में रहे होंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं