लखनऊ पेशाब कांड पर भड़के शिवपाल, भाजपा पर बोला हमला, 'ये है BJP का असली चेहरा...' 
उत्तर प्रदेश

लखनऊ पेशाब कांड पर भड़के शिवपाल सिंह यादव, भाजपा पर बोला हमला, 'ये है BJP का असली चेहरा...'

UP news: लखनऊ के काकोरी इलाके में दलित बुज़ुर्ग से पेशाब चटवाने के मामले में शिवपाल सिंहल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार धर्म के नाम पर केवल दिखावा करती है।

पूजा सिंह

Shivpal Singh Yadav: लखनऊ जिले के काकोरी इलाके में दलित बुज़ुर्ग को मंदिर परिसर में जबरन अपमानित कर पेशाब चटवाने के मामले में अब सियासत तेज हो गई। इस मामले में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने घटना की कड़ी निंदा की है। शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा है। वाराणसी के सकिर्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि, 'लखनऊ में बुजुर्ग के साथ जो हुआ, वह अक्षम्य है। भाजपा और आरएसएस के लोगों का चरित्र यही है। बुजुर्ग बीमार थे, यह किसी के साथ भी हो सकता है। यह ऐसी घटना है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा का असली चरित्र सामने आ रहा है। ये लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। देश की जनता को समझना चाहिए कि ये किस तरह के लोग हैं।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'भाजपा सरकार धर्म के नाम पर केवल दिखावा करती है। यह सरकार पूरी तरह विफल रही है, लेकिन मीडिया इसका बखान करती रहती है।'

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा