स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

अतीक अहमद जैसा हाल होगा...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, 3 मई से करने वाले हैं यात्रा

Shankaracharya Death Threat: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी! 'गौ माता-राष्ट्रमाता' अभियान के बीच मिले ऑडियो संदेश। समर्थकों में भारी आक्रोश।

अर्पित शुक्ला

Swami Avimukteshwaranand UP News: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्हें कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी दी गई है, जिससे उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया है।

उनके मीडिया प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार, ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरे मैसेज और ऑडियो भेजे गए हैं। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

गौहत्या के खिलाफ चला रहे अभियान

बताया गया कि शंकराचार्य ‘गौ माता-राष्ट्रमाता’ अभियान चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य देश में गौहत्या पर रोक लगाना है। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में उनकी ‘गविष्ठी यात्रा’ प्रस्तावित है। इस दौरान वे लोगों को गौ रक्षा के लिए जागरूक करेंगे और हर क्षेत्र में ‘रामा गौ धाम’ बनाने का संदेश देंगे। संजय पांडेय का कहना है कि इस अभियान से कुछ विरोधी समूह नाराज हैं, जिसके चलते बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को लगातार मैसेज के जरिए धमकाया गया और नंबर ब्लॉक करने के बाद 6 अप्रैल को वॉइस मेल के जरिए दो ऑडियो संदेश भेजे गए, जिनमें हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।

आशुतोष ब्रह्मचारी को भी मिली थी धमकी

इससे पहले आशुतोष ब्रह्मचारी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। उनका दावा था कि उन्हें और उनके वकील को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जांच में सामने आया कि जिस नंबर से धमकी दी गई, वह पाकिस्तान का था, जिससे मामले को अंतरराष्ट्रीय साजिश से जोड़कर भी देखा गया।

पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की। उनके अनुसार, 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सक्रिय होने के बाद से ही उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान