आज़म खान (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : न्यायिक हिरासत में भेजे गए आज़म खां, 26 नवंबर तक रहेंगे हिरासत में

29 अक्टूबर को 'दोहरे पैन कार्ड' (Dual PAN Card) मामले में जेल से रिहा होने के ठीक 40 मिनट बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसको लेकर आजम खान ने पहले सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • अजाम खान ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

  • 'दोहरे पैन कार्ड' मामले में जेल से रिहा होने के ठीक 40 मिनट बाद ईडी ने किया था गिरफ्तार

  • 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले को हाईकोर्ट में किया ट्रांसफर

26 नवंबर तक रहेंगे हिरासत में रहेंगे आज़म खान

वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर गाजियाबाद स्थित PMLA कोर्ट पहुंची। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत, 31 अक्टूबर को मोहम्मद आजम खान को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि आजम खान 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' के संस्थापक और रामपुर स्थित 'मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय' के कुलाधिपति हैं।

आज़म खान ने दी अपनी गिरफ्तारी को चुनौती

इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश के मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। इस पर हाईकोर्ट ने संकेत दिया है कि वह आजम खान को अंतरिम जमानत देने के पक्ष में है।

आरोप है कि 29 अक्टूबर को 'दोहरे पैन कार्ड' (Dual PAN Card) मामले में जेल से रिहा होने के ठीक 40 मिनट बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसको लेकर आजम खान ने पहले सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह-प्रथम की पीठ ने की। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने आजम खान की पैरवी की।

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat