उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद सोर्स- IANS
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

Sanjay Nishad Statement On UCC: संजय निषाद ने अमित शाह के UCC वाले बयान का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने 2027 चुनाव में हारी हुई सीटों पर भी दावा ठोका।

अमन मौर्या

UP Politics Seat Sharing 2027: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर दिए गए बयान का उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब सभी नागरिकों का वोट बराबर है तो सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी बराबर होनी चाहिए।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मैं अमित शाह के बयान का स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं कि कम से कम उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।

बाबा साहेब ने किया था विरोध: संजय निषाद

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में में यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल का विरोध किया था, क्योंकि उसमें भेदभाव था और बाद में कांग्रेस को इसे स्वीकार करना पड़ा। आज भी कुछ धर्मों में भेदभाव है। जब वोट बराबर है, तो सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी बराबर होनी चाहिए।

सीट शेयरिंग पर दिया बड़ा बयान

2027 के विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हर किसी का अपना काम होता है। हम उन सीटों के बारे में बात करते हैं, जिन पर हम हार गए थे। हम सहयोगी हैं और जीत चाहते हैं। त्रेता युग में निषादराज ने भगवान राम को जीत दिलाने में मदद की थी। भगवान राम ने उन्हें गले लगाया था और उन पर भरोसा किया था।

आज मोदी और योगी ने हम पर भरोसा किया है और हमें गले लगाया है। सभी सहयोगी दलों को वे सीटें दी जानी चाहिए, जिन पर वे पहले हार गए थे। हम सहयोगी तभी हैं, जब हम हारी हुई सीटों पर जीत हासिल करें।

आंदोलन से बनी है निषाद पाटी: मंत्री

निषाद पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी आंदोलनों से ही बनी है। रेल आंदोलन, सड़क आंदोलन, जेल भरो आंदोलन, मुख्यमंत्री का घेराव, प्रधानमंत्री का घेराव और जंतर-मंतर आंदोलन-ये आंदोलन सड़कों से लेकर विधानसभा तक हुए हैं। हम समाज के पक्षधर हैं और जब समाज ने हम पर इतना भरोसा किया कि हमें इस काबिल बनाया, तो हमें न्याय के लिए सड़कों पर लड़ना ही होगा। अगर कोई अधिकारी अन्याय कर रहा है और हम बाहर नहीं निकलेंगे, तो कौन निकलेगा।

विपक्ष के नेता से मुलाकात पर दिया जवाब

विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे के साथ अपनी मुलाकात को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। वे हमारे वरिष्ठ और पुराने नेता हैं। वे हमारे मार्गदर्शक भी रहे हैं। वे बीमार थे, इसलिए उनसे मिलना हमारा फर्ज था। जब दो वरिष्ठ नेता मिलते हैं, तो राजनीति पर चर्चा तो होती ही है। एजेंसी इनपुट के साथ...

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते