ब्रेकिंग न्यूज  (कॉन्सेप्ट फोटो)
उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका

Sambhal Violence: संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान समेत अन्य पर भड़काने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, अफवाह के कारण हिंसा हुई और मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं।

अर्पित शुक्ला

Sambhal Judicial Commission Report: संभल हिंसा मामले में न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका का जिक्र किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे को लेकर मुस्लिम समुदाय में गलत जानकारी फैलाई गई, 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के बाहर बड़ी भीड़ जुटी, फिर हिंसा भड़क गई। इस दौरान हुई पथराव, गोलीबारी और आगजनी में चार लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस की गोली से नहीं मरे थे 4 लोग

आयोग ने अरपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं, हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें सात को गोली लगी थी। उपद्रवियों ने पुलिस के हथियार और सामान लूटने की भी कोशिश की थी।

आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी और संयमित बताया। आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अदालत के आदेशों के सम्मान और कानून के पालन पर जोर दिया है।
खबर अपडेट की जा रही है…

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे