अखिलेश यादव, (सपा, प्रमुख)  
उत्तर प्रदेश

UP-बंगाल में गली-गली घूम रहे हैं BLO...इतनी जल्दी क्या है, SIR की टाइमिंग पर अखिलेश का सवाल

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने एसआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हमने मांग की थी कि इतनी जल्दबाजी क्या है? यूपी में अभी समय है इलेक्शन में आप समय क्यों नहीं देना चाहते।

मनोज आर्या

Akhilesh Yadav On SIR: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। पीएम मोदी ने सत्र से पहले कहा था कि सदन में 'ड्रामा नहीं, डिलीवरी' होनी चाहिए और विपक्ष हार की निराशा से बाहर आए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख ने 'ड्रामा' शब्द के प्रयोग पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि ड्रामा कौन करता है ये आपको भी पता है।

अखिलेश यादव ने एसआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हमने मांग की थी कि इतनी जल्दबाजी क्या है? यूपी में अभी समय है इलेक्शन में आप समय क्यों नहीं देना चाहते हैं? ये SIR वोट काटने के लिए है।

SIR के लिए इतनी जल्दी क्या है- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने जोर देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं। सपा प्रमुख ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की जान जा रही है, तो क्या वह भी ड्रामा था? वहीं, कम समय के अंदर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश पर भी उन्होंने सवाल उठाया और पूछा की इतनी जल्दी क्या है, उत्तर प्रदेश में अभी तो चुनाव नहीं है।

अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन (EC) की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि सभी का वोट बन जाना चाहिए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पुलिस से मिलकर मतदाताओं को रोकने के लिए रिवाल्वर तक लगवा देती है, और यह भी एक 'ड्रामा' ही था।

सत्र से पहले पीएम मोदी का बयान

इससे पहले आज संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने सिद्ध किया है कि 'डेमोक्रेसी कैन डिलीवर' और यह सत्र 'विकसित भारत' के प्रयासों में ऊर्जा भरने का अवसर है। उन्होंने विपक्ष से हार की निराशा से बाहर निकलकर मजबूत मुद्दे उठाने और 'ड्रामा नहीं, डिलीवरी' करने की अपील की थी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच