अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार', अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

Akhilesh Yadav: राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार जाति, धर्म देखकर मुठभेड़ करवाती है, जिससे प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है।

मनोज आर्या

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी सरकार बनते ही केंद्र में बीजेपी की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे एनकाउंटर की तरह अर्थव्यवस्था का भी झूठा प्रचार कर रही है। डॉलर जितना ऊपर जाएगा, चाय उतनी महंगी होती जाएगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने में कहा कि फर्जी मुठभेड़ की घटनाएं देश की संस्कृति, संविधान और स्वस्थ सामाजिक सोच के लिये एक चुनौती बन गयी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार मुठभेड़ के बहाने पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को डरा कर उसका हक मारना चाहती है।

'यूपी में फर्जी एनकाउंटर करवा रही सरकार'

राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार जाति, धर्म देखकर मुठभेड़ करवाती है, जिससे प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। फर्जी मुठभेड़ इनकी पहचान है। फर्जी मुठभेड़ से भाजपा आम जनता पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि फर्जी मुठभेड़ों के माध्यम से 'मेंटल सॉफ्टवेयर' को 'सेट' किया जाता है लेकिन 'अपडेट या अपग्रेड' नहीं किया जाता बल्कि 'आउटडेटेड और डाउनग्रेडेड' बनाया जाता है और मन-मस्तिष्क में हिंसा को भरा जाता है। सपा प्रमुख ने कहा कि मुठभेड़ के बहाने हत्या को जायज ठहराया जाता है और आदिम जमाने की उसी रूढ़िवादी मानसिकता को वापस लाया जाता है जो कहती है कि शक्ति ही अधिकार है। उन्होंने कहा कि इसी कारण फर्जी मुठभेड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है जो संविधान में दिए गए न्याय के राज और सामाजिक न्याय को भी सिरे से नकारता है।

'अपने लोगों को ही डसती है भारतीय जनता पार्टी'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के फर्जी मुठभेड़ का एक बेहद निंदनीय पहलू यह भी है कि सरकार इससे अपने समर्थकों को खुश करती है लेकिन साथ ही वह अपने समर्थकों को मानसिक रूप से हिंसक भी बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों में नफरत का जहर घोलकर अपनी राजनीतिक सत्ता बनाये रखने के लिये उनका मानसिक शोषण करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनों को ही डसती है। सपा प्रमुख ने कहा कि फर्जी मुठभेड़ों से कानून-व्यवस्था संभलती नहीं बल्कि और भी बिगड़ती है क्योंकि इससे पुलिस में भ्रष्टाचार फैलता है।

उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी मुठभेड़ से भाजपा सरकार ने सरकारी स्तर पर एक पूरा आपराधिक तंत्र खड़ा कर दिया है। फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने के लिए कुछ भ्रष्ट वकील मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हैं और फिर वह अधिकारियों और सरकार को ही ब्लैकमेल करते हैं।

फर्जी मुठभेड़ की घटनाओं को मानवाधिकार की हत्या करार देते हुए अखिलेश ने यह भी कहा कि मुठभेड़ में लोगों को मारने वाले पुलिसकर्मी आखिरकार खुद भी वैधानिक और सामाजिक रूप से मारे जाते हैं क्योंकि फर्जी भुठभेड़ में संलिप्त पुलिसकर्मी जब फंसते हैं तो भाजपा सरकार उनसे मुंह मोड़ लेती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को जब सजा होती है तो उनके परिवार वाले सामाजिक अपमान का शिकार होते हैं।

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी