सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में दोनों नशा तस्कर। सोर्स- फोटो नवभारत
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाकर करते थे सप्लाई

Saharanpur Crime News: सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ में दोनों के कब्जे से 2 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की

  • पुलिस ने 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया

  • 2 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ बरामद किया गया

Saharanpur News: सहारनपुर में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई गढ़ीपुख्ता रोड पर गश्त और चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब पुत्र साजिद निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली और आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रियासत निवासी नवाजपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला गुनाह

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अपने एक साथी के कहने पर बरेली से स्मैक लेकर आए थे। उनके अनुसार, बरेली में एक व्यक्ति ने उन्हें स्मैक के दो अलग-अलग पैकेट दिए थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों के तीसरे साथी ने उन्हें मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तीतरों में एनडीपीएस एक्ट की तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के इस नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकों की जांच कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वालों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शोएब के खिलाफ सहारनपुर के गंगोह थाने में भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है, जबकि आस मोहम्मद के खिलाफ उत्तराखंड के लक्सर थाने में भी मुकदमा दर्ज बताया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी-खरगे समेत विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट से निकले, CEC के खिलाफ याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया