प्रयागराज में रोडवेज ड्राइवर की ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, फोटो- सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में रोडवेज ड्राइवर की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या, परिजनों ने हाईवे जाम कर की तोड़फोड़

Prayagraj के धूमनगंज में 40 वर्षीय रावेंद्र कुमार की ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ हाईवे जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की है।

प्रतीक पाण्डेय

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धूमनगंज थाना क्षेत्र में मुंडेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने नीमसाय निवासी रोडवेज ड्राइवर रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) को ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को हुई एक मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। नीमसाय निवासी 40 वर्षीय रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू संदिवा पर रोडवेज बस के ड्राइवर थे। जानकारी के मुताबिक, रावेंद्र 20 अक्टूबर की दोपहर करीब 01 बजे किसी काम से मुंडेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के पास गए थे।

मामूली कहासुनी बढ़कर हत्या तक पहुंची

बताया जा रहा है कि वहां उनका कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार, यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपितों ने रावेंद्र पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रावेंद्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए। परिवार वाले तत्काल गंभीर हालत में रावेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रावेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

हाईवे जाम कर प्रदर्शन जारी

मौत की सूचना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग रावेंद्र का शव लेकर नीमसराय स्थित घटनास्थल पर लौट आए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल प्रयागराज-कानपुर हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी परिजनों का आक्रोश इतना अधिक था कि उन्होंने इस दौरान कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की।

परिजनों का आरोप, साजिश के तहत हुई हत्या

परिजनों का आरोप है कि रावेंद्र की हत्या साजिश के तहत की गई है। उन्होंने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने यह स्पष्ट किया है कि रावेंद्र का हमलावरों से कोई पुराना विवाद नहीं था। उनका मानना है कि घटना की असली वजह केवल पुलिस की गहन जांच से ही सामने आ पाएगी।

प्रदर्शन और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही धूमनगंज थाना पुलिस और आसपास के अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी हाईवे पर जाम लगाए और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने और समझाने-बुझाने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी