रामपुर (सांकेतिक फोटो)
उत्तर प्रदेश

Rampur के सैदनगर ने रचा इतिहास: स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में बेहतर काम से बना यूपी का नंबर-1 विकासखंड

Block Ranking July 2026: रामपुर का सैदनगर विकासखंड जुलाई 2026 की 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में 70.03 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Saidnagar Aspirational Block Ranking July 2026: योगी सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पिछड़े क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना का प्रयास रंग ला रहा है।

इसी के तहत प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, सामाजिक विकास तथा आधारभूत अवसंरचना जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित 50 इंडीकेटर्स पर काम किया जा रहा है।

इन इंडीकेटर्स की प्रगति की नियमित समीक्षा और रैंकिंग के माध्यम से विकासखंडों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, जिसमें रामपुर जनपद के सैदनगर विकासखंड ने आकांक्षात्मक विकासखंडों की जुलाई-26 की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

सैदनगर विकासखंड ने 70.03 अंक के साथ प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है जबकि प्रयागराज के बहरिया विकासखंड ने 69.7 अंक प्राप्त कर दूसरा और संभल के असमौली विकासखंड ने 68.82 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सैदनगर में लोगों को दी जा रहीं एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य सुविधाएं

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं पोषण को 30 प्रतिशत, शिक्षा को 30 प्रतिशत, कृषि एवं संबद्ध सेवाओं को 20 प्रतिशत, आधारभूत अवसंरचना को 15 प्रतिशत तथा सामाजिक विकास को 5 प्रतिशत का भारांक दिया गया है। इन पांचों थीम के कुल 50 इंडीकेटर्स के आधार पर विकासखंडों का मूल्यांकन किया जाता है। जुलाई- 26 की रैंकिंग में रामपुर के सैदनगर विकासखंड ने 70.03 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में सैदनगर ने कई महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन किया है। विकासखंड में एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रतिशत 81.58 दर्ज किया गया। वहीं, गर्भवती महिलाओं की चार या उससे अधिक प्रसवपूर्व जांच का प्रदर्शन 104.65 प्रतिशत रहा। बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का स्तर भी करीब 100 प्रतिशत रहा।

आईसीडीएस के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत 75.87 तथा छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों में यह उपलब्धि 67.14 प्रतिशत रही। इसके अलावा सभी 238 संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यशील शौचालय और पेयजल सुविधा उपलब्ध होने से इन दोनों इंडीकेटर्स में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई।

68.13 प्रतिशत छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये

शिक्षा के क्षेत्र में सैदनगर का प्रदर्शन भी प्रदेश में औसत से बेहतर रहा। उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों में लड़कों की दर 91.26 प्रतिशत और लड़कियों की 91.65 प्रतिशत रही। माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर पर लड़कों की दर 85.08 प्रतिशत, जबकि लड़कियों की 91.29 प्रतिशत रही।

विकासखंड के सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों से संबंधित इंडीकेटर्स में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का प्रतिशत 68.13 रहा।

कृषि एवं संबद्ध सेवाओं में भी सैदनगर ने कई इंडीकेटर्स पर बेहतर प्रदर्शन किया है। एफपीओ गठन का प्रतिशत 133.33 जबकि मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण का प्रदर्शन 340.09 प्रतिशत रहा। पशुपालन के क्षेत्र में एफएमडी वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी 100 प्रतिशत पूरा किया गया और 44,150 पशुओं का टीकाकरण दर्ज हुआ।

बुनियादी सुविधाओं में भी सैदनगर ने मारी बाजी

बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सैदनगर का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। विकासखंड में 94.93 प्रतिशत घरों में कार्यशील नल जल कनेक्शन दर्ज किए गए। सभी गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने का इंडीकेटर्स 100 प्रतिशत रहा। भारतनेट से जुड़े ग्राम पंचायतों का प्रतिशत 81.93 और लाइव भारतनेट कनेक्शन वाले ग्राम पंचायतों का प्रतिशत 54.41 रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्धारित संचयी लक्ष्य के मुकाबले आवास निर्माण की उपलब्धि 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल, जानें कौन हैं निहंग जसपाल सिंह तेजा?

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना