पोप फ्रांसिस, राजा भैया (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'अब करो ‘हालेलुइया’ रूपी चमत्कार', पोप फ्रांसिस की बीमारी को लेकर राजा भैया ढोंगियों पर बरसे

जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के सुप्रीमो व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह(राजा भैया) ने 'करिश्मा' दिखा कर धर्म परिवर्तन करने वालों पर तीखा कटाक्ष किया है।

Saurabh Pal

प्रतापगढ़ः जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के सुप्रीमो व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने 'करिश्मा' दिखा कर धर्म परिवर्तन करने वालों पर तीखा कटाक्ष किया है। राजा भैया ने सोशल मीडिया एक्स पर ईसाई धर्मगुरू पोप फ्रांसिस गंभीर स्थिति पर तंज कसते हुए उन्हें ठीक करने की चुनौती दी है।

कुंडा विधायक ने अपने शोसल मीडिया हैंडल पर लिखा कि "आदिवासियों और अशिक्षितों को ‘हालेलुइया’ का झांसा देकर करिश्मा दिखाने वाले भारत के ईसाई धर्मगुरुओं को चाहिए कि एक साथ जाकर वाटिकन सिटि में जीवन-मरण के बीच जूझ रहे पोप के सिर पर हाथ फेर कर उन्हें ठीक कर दें। वैसे भी पोप लंबे समय से wheel chair पर हैं और अब अस्पताल में काफ़ी गंभीर अवस्था में भर्ती हैं, उन्हें तत्काल ही ‘हालेलुइया’ रूपी चमत्कार की आवश्यकता है।

दरअसल निमोनिया और श्वसन संक्रमण से जूझ रहे पोप फ्रांसिस पोप फ्रांसिस की हालत शनिवार को गंभीर हो गई। उन्हें लंबे से दमा संबंधी श्वास समस्या बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है। वेटिकन ने एक बयान में कहा कि फ्रांसिस फेफड़ों के संक्रमण के कारण एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और जांच में पता चला कि उनमें एनीमिया की स्थिति है।

गौरतलब है कि भारत में ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या में तेजी से बढोत्तरी हुई है। धर्म परिवर्तन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कानून  भी बनाया गया है। इसके बावजूद भी तेजी से लोगों को झांसा देकर कन्वर्ट कराया जा रहा है। कथित ईसाई धर्म गुरुओं द्वारा दलित, आदिवासी व अनपढ़ लोगों को झांसा देते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला