मोची रामचैत को राहुल गांधी ने भिजवाई सिलाई मशीन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में जिस मोची से मिले राहुल गांधी उसे भिजवाई सिलाई मशीन, रामचैत ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट

शुक्रवार 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में जिस मोची से मुलाकात की थी उसे आज यानी शनिवार को सिलाई मशीन भिजवाई है। अब रामचैत को हाथों से जूतों की सिलाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, मोची रामचैत ने भी राहुल गांधी को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

अभिषेक सिंह

सुल्तानपुर: शुक्रवार 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में जिस मोची से मुलाकात की थी उसे आज यानी शनिवार को सिलाई मशीन भिजवाई है। अब रामचैत को हाथों से जूतों की सिलाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, मोची रामचैत ने भी राहुल गांधी को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचैत को सिलाई मशीन भिजवाई है। राहुल गांधी ने बीते कल यानी शुक्रवार को रामचैत से मुलाकात की थी। रामचैत ने भी कांग्रेस सांसद के लिए अपने हाथों से बनाए हुए दो जूते रिटर्न गिफ्ट के तौर पर भिजवाए हैं।

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी भी साझा की है। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से की गई पोस्ट में लिखा है कि कल सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में राहुल गांधी मोची रामचैत से मिले थे, उनके काम की बारीकियों को समझा था। अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है। जिससे रामचैत को जूते सिलाई में आसानी होगी।

पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे राहुल

आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते कल 26 जुलाई को सुल्तानपुर पहुंचे थे। यहां की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में पेश होना था। राहुल गांधी ने 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसको पेशी से वापसी के दौरान राहुल गांधी अचानक मोची रामचैत की दुकान पर रुके थे।

चप्पल सिलते हुए दिखे थे कांग्रेस सांसद

यहां राहुल गांधी रामचैत से उनके काम की बारीकियां समझते और चप्पल सिलते हुए भी दिखाई दिए थे। इस दौरान राहुल ने रामचेत के परिवार के साथ कोल्डड्रिंक पी और फोटों भी खिंचवाई थी। राहुल से मुलाकात के बात रामचैत ने कहा था कि लोग हमारे काम को नीचा समझते हैं लेकिन राहुल गांधी ने आकर हमारा सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला