उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (सांकेतिक फोटो) 
प्रयागराज

जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी

UPPSC Result 2025:UPPSC ने GIC प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत भूगोल और समाजशास्त्र विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दोनों विषयों में कुल 2733 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता भर्ती-2025 के अंतर्गत भूगोल और समाजशास्त्र विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दोनों विषयों को मिलाकर कुल 2733 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

31,116 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9,430 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल

आयोग के अनुसार समाजशास्त्र विषय में कुल 31,116 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 9,430 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। वहीं भूगोल विषय में 23,951 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11,378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

अगले चरण में पहुंचे में कुल 2733 अभ्यर्थी

रिक्तियों की बात करें तो प्रवक्ता समाजशास्त्र के लिए पुरुष वर्ग में 23 तथा महिला वर्ग में 44 पद निर्धारित हैं। वहीं प्रवक्ता भूगोल के लिए पुरुष वर्ग में 38 और महिला वर्ग में 26 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में समाजशास्त्र विषय के लिए कुल छह अतिरिक्त रिक्तियां भी निर्धारित हैं।

आयोग ने बताया कि निर्धारित रिक्तियों के सापेक्ष समाजशास्त्र विषय में 806 अभ्यर्थियों को तथा भूगोल विषय में 1927 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इस प्रकार दोनों विषयों में कुल 2733 अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचे हैं।

यूपीपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक, प्राप्तांक और अन्य विस्तृत जानकारी अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोग के अनुसार कुछ श्रेणियों में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त न होने के कारण निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है और अब उनकी निगाहें मुख्य परीक्षा की तैयारियों पर केंद्रित हो गई हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां