खुले में शराब का सेवन करते पकड़े गए लोग (सोर्स- नवभारत लाइव)
प्रयागराज

प्रयागराज में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 51 लोग हिरासत में; कार में बना रखा था बार

Prayagraj Police: प्रयागराज के सिविल लाइंस में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को हिरासत में ले लिया है। ये लोग कार में बैठकर शराब पी रहे थे।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • प्रयागराज में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन

  • सिविल लाइंस में विशेष अभियान

  • थार्नहिल रोड समेत प्रमुख मार्गों पर हुई कार्रवाई

  • डीसीपी सिटी सागर जैन के निर्देश पर चला अभियान

Prayagraj Police Detained: शहर के सिविल लाइंस इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी सिटी सागर जैन के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान खुले में शराब का सेवन करते पाए गए 51 लोगों को हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान ऐसे लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े, जो अपनी कारों को ही बार बनाकर शराब पी रहे थे।

पुलिस ने यह अभियान थार्नहिल रोड, बार के आसपास और सिविल लाइंस के अन्य प्रमुख मार्गों पर चलाया। शराब की दुकानों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर जाम छलकाने वालों की जांच की गई। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में खुलेआम शराब पीने वालों में खलबली मच गई।

कार में बैठकर पी रहे थे शराब

अभियान के दौरान पुलिस को कुछ लोग कार के भीतर बैठकर शराब का सेवन करते मिले। सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख मार्गों के आसपास वाहनों में शराब पीने के मामलों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। पुलिस ने ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग और इससे जुड़ी असुविधाओं पर अंकुश लगाना था।

सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी

सिविल लाइंस शहर का प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाका है। यहां बार, रेस्तरां और शराब की दुकानों के आसपास देर शाम और रात के समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से दूसरे लोगों को परेशानी होने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।

डीसीपी सिटी सागर जैन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों और शराब की दुकानों के आसपास निगरानी बढ़ाई। कार्रवाई में कुल 51 लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर