प्रयागराज पुलिस छठ (सोर्स: नवभारत लाइव)
प्रयागराज

आस्था के घाटों पर सुरक्षा का पहरा, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक मुस्तैद रही प्रयागराज पुलिस

Prayagraj Police: पुलिस प्रशासन का जोर इस बात पर रहा कि सूर्योपासना के महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • संगम नोज से अरैल और झूंसी तक पुलिस की निगरानी

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष सतर्कता

Chhath Puja 2027: लोक आस्था के महापर्व छठ पर संगम नगरी में सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रयागराज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। गंगा, यमुना और संगम के तटों पर छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों पर सुरक्षा का विशेष पहरा रहा। संगम नोज से लेकर झूंसी, दशाश्वमेध घाट, अरैल और फाफामऊ तक पुलिसकर्मियों की सक्रियता दिखाई दी। श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।

छठ पर्व पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंची। अंधेरे में ही घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होने और सुबह अर्घ्य के समय भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को प्राथमिकता दी। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

फाफामऊ घाटों पर डीसीपी ने परखी व्यवस्था

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार (आईपीएस) ने थाना फाफामऊ क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।

संबंधित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीपी थरवई भी मौजूद रहे। डीसीपी यमुनानगर मनीष शांडिल्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ व्रती महिलाओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

प्रयागराज पुलिस छठ

प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और यातायात पर नजर

संगम नोज, झूंसी, दशाश्वमेध घाट और अरैल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए प्रयागराज पुलिस की सक्रियता रही। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने पर जोर दिया गया। फाफामऊ क्षेत्र के घाटों पर भी स्थानीय पुलिस ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।

गंगा नगर डीसीपी सोनम कुमार

आस्था के आयोजन में सुरक्षा सर्वोपरि

पुलिस प्रशासन का जोर इस बात पर रहा कि सूर्योपासना के महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। घाटों पर अनुशासन बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से छठ पूजा के आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की कोशिश की गई।

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक