गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
प्रयागराज

प्रयागराज पुलिस ने गाय चोरी के बाद कटान का किया खुलासा; एक पुरुष समेत दो महिलाएं गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Prayagraj Cow Theft Case: प्रयागराज के हंडिया में गाय चोरी और कथित कटान मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Cow Slaughter Case: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में गाय चोरी कर उसके कटान किए जाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर शुक्ला, रचना शुक्ला और अनीता शुक्ला के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन चापड़, दो लकड़ी के टीहा, गोवंश की खाल, मांस की बिक्री से प्राप्त कुछ रुपये और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गाय चोरी की शिकायत के बाद खुला मामला

हंडिया के चौरा बडेरा क्षेत्र निवासी नागेश कुमार ने अपनी गाय चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी से कटान की पुष्टि के संकेत

प्रयागराज पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से तीन चापड़, दो लकड़ी के टीहा, गोवंश की खाल और मांस बेचने से संबंधित रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आपस में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला को भी आरोपी बनाया है। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गाय को कहां से चोरी किया गया और उसके गाय कटान व मांस की बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी