तीसरी लाइन के काम में मिट्टी धंसी, कई ट्रेनें डायवर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज

छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल! मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसने से 36 ट्रेनों के रूट बदले

Mirzapur–Jhingura Rail Section: अप लाइन से ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई। यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने कुल 36 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया, जबकि एक ट्रेन निरस्त की गई।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मिट्टी धंसने के बाद तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद

  • रेलवे ने ट्रेनों को दो प्रमुख वैकल्पिक मार्गों से किया संचालित

  • सूबेदारगंज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच चलने वाली गाड़ी निरस्त

त्योहारी सीजन में ट्रेन से सफर करना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दीपावली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, रूट डायवर्जन ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिस सफर को पूरा करने में पहले 3 घंटे लगते थे, अब उसमें 6 घंटे तक का समय लग रहा है। लोगों की मुश्किलें उस वक्त और बढ़ गई जब मंगलवार शाम को मिर्जापुर–झिंगुरा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

ट्रैक सबसाइड से संबंधित निर्माण कार्य के दौरान शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना मिली। रेलवे प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया। वहीं, अप लाइन से ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई। यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने कुल 36 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई।

डाउन लाइन बंद, तकनीकी टीमें मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। डाउन लाइन को सुरक्षित करने और धंसी मिट्टी के कारण उत्पन्न स्थिति को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। रेलवे के उच्च अधिकारियों के मुताबिक, अप लाइन पर परिचालन जारी है और तकनीकी टीमों की निगरानी में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। मंडल और नियंत्रण कक्षों से ट्रेनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की असुरक्षित स्थिति उत्पन्न न हो।

दो वैकल्पिक रेलमार्गों से निकाली गईं ट्रेनें

परिचालन प्रभावित होने के बाद रेलवे ने ट्रेनों को दो प्रमुख वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया। पहली व्यवस्था के तहत प्रयागराज जंक्शन–प्रयागराज रामबाग–बनारस–वाराणसी जंक्शन–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर ट्रेनें रवाना की गईं। इस मार्ग से 12274, 12398, 12368 और 12947 समेत सात ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें 26505, 12167 और 22971 भी शामिल हैं।

दूसरी व्यवस्था के तहत 13 ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल–लखनऊ–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (सीएनबी–एलकेओ–डीडीयू) होकर चलाने की स्वीकृति दी गई। इनमें 12878, 12436, 12394, 22362 और 12260 समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया। कुल 36 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया। वहीं, सूबेदारगंज–पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 63238 निरस्त कर दी गई। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी थी।

यात्रा से पहले स्थिति जांचने की अपील

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यात्री संरक्षा के मद्देनजर कुल 36 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया है। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहा है। यात्रियों को स्टेशनों पर उद्घोषणा, सूचना पट्टों और पूछताछ काउंटरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल