कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में संचालक का पार्टनर शोएब गिरफ्तार सोर्स- सोशल मीडिया
प्रयागराज

Kaushambi Blast: हापुड़ से बारूद, तमिलनाडु से पटाखे...कौशांबी ब्लास्ट में शोएब की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा

Shoaib Arrested Kaushambi Blast: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में संचालक का पार्टनर शोएब को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। लाइसेंस की आड़ में तमिलनाडु से पटाखे, हापुड़ से बारूद मंगाने का खुलासा हुआ।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Kaushambi Firecracker Factory Blast News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के बिजनेस पार्टनर शोएब को पिपरी के काठ गांव से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शोएब, नौशाद के साथ मिलकर पटाखों के कारोबार में सक्रिय था और तमिलनाडु से पटाखे व हापुड़ से बारूद मंगाकर ऊंचे दामों पर बेचता था।

लाइसेंस की आड़ में चल रहा था कारोबार

पुलिस जांच में पता चला कि शोएब के पिता अलीम के नाम पटाखा बिक्री का लाइसेंस था। इसी लाइसेंस की आड़ में नौशाद और शोएब तमिलनाडु से पटाखे तथा हापुड़ से बारूद मंगाते थे। इसके बाद तैयार पटाखों को आसपास के जनपदों में ऊंचे दाम पर बेचा जाता था। पुलिस ने शोएब के पास से कैशमेमो और मोबाइल भी बरामद किया है।

हापुड़ के पिलखुवा से आया था पोटैशियम नाइट्रेट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विस्फोट में इस्तेमाल होने वाले रसायन की आपूर्ति हापुड़ के पिलखुवा से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोटैशियम नाइट्रेट (कलमी शोरा) वर्ष 2024 में पिलखुवा के एक कारोबारी से मंगाया गया था। इस साल भी इसका इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब इस रसायन की सप्लाई चेन की भी पड़ताल कर रही है।

तीन पहले ही जा चुके हैं जेल

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत हुई थी। मामले में नौशाद, उसके बेटे आदिल और भाई शकील को उत्तर प्रदेश पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नौशाद की पत्नी समेत तीन अन्य महिलाएं भी मामले में जेल में हैं।

14 लोगों की मौत के बाद जांच तेज

पुलिस ने नौशाद और शकील की सीडीआर खंगालने के साथ ही उनके संपर्कों की पड़ताल की। इसी जांच के दौरान प्रयागराज के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले शोएब का नाम सामने आया। पूछताछ में शोएब ने बताया कि उसके पिता अलीम के नाम पटाखा बिक्री का लाइसेंस है। वह नौशाद और शकील के साथ मिलकर तमिलनाडु से पटाखे और हापुड़ से बारूद मंगाकर आसपास के जनपदों में बेचता था।

पुलिस अब हापुड़ से रसायन की आपूर्ति करने वालों और पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला