मतगणना लिस्ट (सोर्स- फोटो नवभारत)
प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव: अध्यक्ष पद की मतगणना में कांटे की टक्कर, सीपी उपाध्याय 349 वोट के साथ आगे

Bar Association Election: प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के दौरान अध्यक्ष पद पर सीपी उपाध्याय को 349 और पीसी श्रीवास्तव को 345 वोट मिले हैं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Allahabad High Court Bar Association Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना जारी है। अभी तक हुई गणना में अध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद करीबी नजर आ रहा है। सीपी उपाध्याय 349 वोट प्राप्त कर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं पीसी श्रीवास्तव 345 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच महज चार वोट का अंतर है।

मतगणना के मौजूदा रुझानों में राधाकांत ओझा 316 वोट पाकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। जबकि अशोक सिंह को अब तक 294 वोट मिले हैं और वह चौथे स्थान पर हैं।

सीपी उपाध्याय और पीसी श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक सीपी उपाध्याय और पीसी श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है। दोनों के वोटों में बेहद मामूली अंतर होने के कारण मतगणना के अगले चरण में तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है। वहीं राधाकांत ओझा और अशोक सिंह भी मुकाबले में बने हुए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पहले मतदान के दौरान भी अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला था।

केवल चार मतों का अंतर होने से परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ी

बार एसोसिएशन मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर हर राउंड के आंकड़ों पर बनी हुई है। अध्यक्ष पद के मौजूदा रुझानों में शीर्ष दो प्रत्याशियों के बीच केवल चार मतों का अंतर होने से परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

हालांकि ये आंकड़े अभी तक की मतगणना के रुझान हैं और अंतिम परिणाम नहीं हैं। मतगणना पूरी होने के बाद ही अध्यक्ष पद पर विजेता की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प