प्रतापगढ़ (सोर्स- फोटो नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में दरोगा पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित

Pratapgarh News: उप्र के प्रतापगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला थाने में FIR दर्ज कर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Pratapgarh Minor Rape Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तैनात एक उपनिरीक्षक पर नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एक वर्ष तक करता रहा शोषण

आरोप है कि वर्तमान में मांधाता थाने में तैनात उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह की मुलाकात भदोही जिले में तैनाती के दौरान एक मुकदमे की जांच के सिलसिले में पीड़िता से हुई थी। शिकायत के अनुसार, उस समय पीड़िता नाबालिग थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका विश्वास जीतते हुए शादी का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे काशी विश्वनाथ मंदिर ले गया, जहां विवाह करने की कसम खाई और इसी भरोसे में करीब एक वर्ष तक अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विवाह से किया, धमकियां भी देने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उसने विवाह से इनकार कर दिया और शिकायत करने पर धमकियां भी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

आरोपी के खिलाफ होगी कठोर कानूनी कार्रवाई

शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य सुसंगत धाराओं और नाबालिग से जुड़े प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की उम्र से संबंधित दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। एसपी दीपक भूकर ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा कानून का उल्लंघन या पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान