कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो) 
उत्तर प्रदेश

यूपी की सियासत में आएगा भूचाल? असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को दिया नया चैलेंज, अखिलेश पर भी बोला हमला

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती भी दी है।

अभिषेक सिंह

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुजफ्फरनगर पहुंचे। ओवैसी ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे पर पलटवार किया।

उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री को खुली चुनौती भी दी। ओवैसी ने कहा, 'मैं यूपी के मुख्यमंत्री को चुनौती दे रहा हूं। झांसी में 10 बच्चे जला दिए गए, जांच में दो जुड़वां बेटियों की मौत हो गई। जबकि उनके पिता याकूब मंसूरी बच्चों को जलने से बचा रहे थे। मैं योगी को चुनौती देता हूं, क्या वह याकूब मंसूरी से कहेंगे कि क्या आप बंटोगे तो कटोगे? यह बात हर जगह फैलाई जा रही है। बांटने और काटने से क्या होगा। बांग्लादेश में क्या हुआ है।'

अखिलेश यादव पर भी बोला हमला

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, 'इंदिरा गांधी भी यही सोचती थीं। योगी और मोदी भी यही सोचते हैं कि सत्ता हमेशा उनके पास रहेगी। क्या बुढ़ाना कांड में कोई लाल टोपी पहनकर वहां गया था? जब हमारे लोग जेल जाते हैं तो हमें लगता है कि वे अपने ससुराल चले गए हैं। अखिलेश यादव आपने शेर का सामना करने के लिए गलत समय चुना है। भाजपा मेरी वजह से नहीं आई है, उनकी वजह से आई है।'

ट्रंप की जीत पर भी किया बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि भारत में बैठकर आपने ट्रंप को जिताया, बताइए मेरा लड़ना जरूरी है क्या। आप नहीं चाहते कि हजारों लोग सांसद और विधायक बनें। कुंदरकी के भाजपा प्रत्याशी आप क्या कह रहे हैं। शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ होता है। इस्लाम में सलाम है। यह बात मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के साथ आरएसएस के भागवत को जाकर बताएं।

20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 को नतीजे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो किए। अब 20 नवंबर को सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला