पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, यूपी को कई परियोजनाओं की दी सौगात; सीएम योगी और नितिन नबीन भी रहे मौजूद

Pm Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, यहां उन्होंने लगभग ₹6,350 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सजल रघुवंशी

PM Narendra Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग ₹6,350 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से गेस्ट हाउस गए। शाम करीब पांच बजे वह बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

6 हजार करोड़ से ज्यादा की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 6 हजार 350 करोड़ रुपये के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।

देश को आगे बढ़ाने का मिशन चल रहा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विकसित भारत का भी जिक्र किया साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने का मिशन चल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा में हमारा लक्ष्य महिला आरक्षण लागू करना है। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाषण के जरिए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। और कहा कि कांग्रेस की वजह से हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हुआ।

सीएम योगी ने भी साधा विपक्ष पर निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए साफ कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित कराने का जिम्मा प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11-12 सालों में अपने हाथों में लिया था। 2029 तक महिलाओं का वह अधिकार जिसके तहत उन्हें देश की संसद में 33% आरक्षण प्राप्त हो, उसे रोकने की साजिश विपक्ष द्वारा की गई है। उसके खिलाफ देश की आधी आबादी के मन में आक्रोश नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यकर्म में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच