परीक्षा के तनाव में छात्र। इमेज-एआई। 
उत्तर प्रदेश

पापा अब और नहीं पढ़ पाऊंगा...परीक्षा के दबाव में JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में जेईई की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय छात्र कुलदीप विश्वकर्मा ने परीक्षा के दबाव के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हमीरपुर के रहने वाले कुलदीप का शव पंखे से लटका मिला।

रंजन कुमार

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जेईई की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय कुलदीप विश्वकर्मा ने परीक्षा के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। हमीरपुर का रहने वाला कुलदीप एक साल से सलोरी में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

शनिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने दरवाजा खटखटाया। कमरे के अंदर से कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के मोबाइल में एक मिनट का वीडियो मिला है, जिसमें वह रोते हुए पिता से माफी मांग रहा है। इसमें वह कह रहा है कि मैं अब और नहीं पढ़ पाऊंगा। मुझे और मेहनता नहीं हो पा रही है।

अपने कमरे में पंखे से लटका

कुलदीप विश्वकर्मा सलोरी की बड़ी बगिया में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार सुबह 11 बजे जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो बगल में रहने वाले युवक ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर युवक ने खिड़की से अंदर झांका। कमरे के अंदर कुलदीप पंखे से लटका दिखाई दिया। इस घटना की सूचना तुरंत आसपास रहने वाले अन्य छात्रों को दी।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारा

छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। लोगों की मदद से पुलिस ने कुलदीप के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कुलदीप के मोबाइल में कोई लॉक नहीं लगा था। पुलिस ने जब मोबाइल की जांच की तो उसमें एक मिनट का वीडियो मिला। इस वीडियो में कुलदीप भावुक होकर अपने माता-पिता से रोते हुए माफी मांग रहा है। पुलिस ने इस वीडियो की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

परिजनों को कॉल करके दी सूचना

इस बारे में कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुलदीप ने प्रेस के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान