ओपी राजभर, अखिलेश यादव सोर्स-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

ओपी ने किया सपा में टूट का दावा, बोले अखिलेश की 17 से भी बदतर स्थिति 27 में होगी

OP Rajbhar: योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सपा के दो विधायक भाजपा में आने के लिए झटपटा रहे हैं। उन्होंने कहा अखिलेश की स्थिति 17 से ज्यादा बदतर 27 में होगी।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • अखिलेश पर हमलावर हुए ओपी राजभर

  • बोले सपा सरकार में हुआ लैपटॉप घोटाला

  • ओपी ने किया सपा में फुट का दावा कहा सपा के दो और विधायक भाजपा से होंगे शामिल

OP Rajbhar Claims A Split In SP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच योगी सरकार के मंत्री सपा पर तंज कसते नजर आए हैं। ओम प्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। कभी सपा तो कभी कांग्रेस पर हमला करते रहते हैं। हाल ही में सपा के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए है।

इसी बीच योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक होगा सपा में भगदड़ मच जाएगी। सपा के नेता पार्टी छोड़कर इधर-उधर भगते नजर आएंगे। उन्होंने आगे कहा अंबेडकर नगर के भी सपा के दो विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए परेशान हैं। अखिलेश को लेकर कहा कि अखिलेश की स्थिति और बदत्तर होने वाली है। 2017 के चुनाव से ज्यादा बुरा हाल 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

अखिलेश पर हमलावर रहते है राजभर

ओपी राजभर अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आते रहते हैं। साल 2022 यूपी विधानसभा का चुनाव सपा और राजभर की पार्टी सुभासपा गठबंधन में साथ चुनाव लड़ी थी। मतभेद होने के बाद ओपी सपा से अलग होकर भाजपा का दामन थाम लिए थे। अपने पार्टी के विधायकों को लेकर ओपी राजभर सपा पर हमलावर नजर आते रहते हैं और सुभासपा के विधायकों को सपा के विधायक ठहराते रहते हैं।

सपा के विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायकों ने 14 अक्टूबर 2026 को अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

  • राकेश प्रताप सिंह–गौरीगंज विधानसभा सीट (अमेठी) से विधायक

  • अभय सिंह–गोसाईगंज विधानसभा सीट (अयोध्या) से विधायक

  • विनोद चतुर्वेदी–कालपी विधानसभा सीट (जालौन) से विधायक

इन तीनों विधायकों ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की थी, जिसके बाद जून 2025 में इन्हें समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

शामिल होने का अवसर अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

अखिलेश सरकार में हुआ लैपटॉप घोटाला-ओपी राजभर

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुए लैपटॉप घोटाले के बारे में पूरा राज्य जानता है। उन्होंने आगे कहा मौजूदा सरकार के दौर में अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया है। जिसमें लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रस्ताव है। यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और समान प्रतिनिधित्व के प्रति समाजवादी पार्टी के विरोध को दर्शाता है। राजनीतिक सत्ता तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धिमत्ता नहीं।

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट