Representational Photo 
उत्तर प्रदेश

नेपाली महिला से डेढ़ किलोग्राम चरस मिली, गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

बहराइच (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की एक संयुक्त टीम ने यहां भारत-नेपाल सीमा के नज़दीक से एक नेपाली महिला के पास से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला की पहचान नेपाल की नागरिक सुष्मिता शाही के तौर पर हुई है।

उनके मुताबिक, उसके पास से बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 70 लाख रुपये है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मादक पदार्थ, जाली नोट व अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसएसबी व पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त अभियान चला रखा है।

उन्होंने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे संयुक्त गश्त के दौरान रूपईडीहा थाना क्षेत्र के घसियारन मोहल्ला में शाही के पास से 1.4 किलोग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।(एजेंसी)

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?