ओम प्रकाश राजभर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष', ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar: पश्चिम बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने पर ओपी राजभर ने पूर्ण समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो 'वंदे मातरम' कहना ही होगा।

मनोज आर्या

Om Prakash Rajbhar Attack on Rahul Gandhi:  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी के बयान और अल्पसंख्यक वोटों पर फोकस करने की अपील पर राजभर ने तंज कसा। मीडिया से बातचीत में  राजभर ने कहा कि राहुल गांधी अगर मुसलमानों के मसीहा बनना चाहते हैं तो किसी मुसलमान के बेटे को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें, तब मैं उन्हें मानूंगा।

राजभर ने आगे सवाल किया कि जब केरल में उनकी सरकार बनी तो क्या उन्होंने किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाया? अगर यूपी में उनके गठबंधन की सरकार बनती है तो क्या वह किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री घोषित करेंगे? या सिर्फ बोल रहे हैं?

राहुल गांधी पर राजभर ने साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा साधते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में सिख, ईसाई, पारसी और जैन भी शामिल हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल मुसलमानों की बात क्यों कर रहे हैं? राजभर ने कहा कि अगर उन्हें मुसलमानों का वोट चाहिए तो पहले किसी मुसलमान को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकते हैं।

हिंदू-मुसलमान की राजनीति का आरोप

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के राहुल गांधी पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाए जाने को राजभर ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नेताओं के बयान क्या दिखाते हैं। बहराइच में उन्होंने दंगा कराने की कोशिश की, संभल में भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। वे हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति करते हैं।

पश्चिम बंगाल में मदरसों में ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने पर ओपी राजभर ने पूर्ण समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो 'वंदे मातरम' कहना ही होगा। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी। सिर्फ बंगाल ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।

'250 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता'

ओपी राजभर ने दावा किया कि विभिन्न दलों से लोग उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी से 150, बहुजन समाज पार्टी से 98, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से भी लोग शामिल हुए हैं। रविवार को 250 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। समाज के हर तबके के लोग पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित