नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में जिंदा महिलाओं को गिरफ्तार किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नोएडा

नोएडा में पांच महिलाएं कर रही थीं गांजे की तस्करी...UP पुलिस ने धर दबोचा, 6.1 किलो गांजा बरामद

Noida Police Drug Trafficking: नोएडा पुलिस ने सेक्टर-18 क्षेत्र से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर 6.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

करुणा नंद शाहवाल

Noida Police Arrested Five Women On Smuggling Ganja: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई स्थानीय खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग के आधार पर सेक्टर-18 स्थित बिजली घर के पास बने पार्क में की गई।

गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और उनके खिलाफ चोरी, लूट सहित अन्य मामलों में विभिन्न राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे नोएडा तथा आसपास के इलाकों में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क, सप्लायर और संभावित खरीदारों की पहचान की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

6.1 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था।

सेक्टर-18 में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-18 स्थित बिजली घर के पास बने पार्क से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान नेहा पत्नी कालूराम, प्रेमा पत्नी राम भजन, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी पत्नी अरबे सिंह, लक्ष्मी पत्नी तिलक तथा सुशीला उर्फ करिश्मा पत्नी विश्व दीप के रूप में हुई है।

पांच महिलाएं गिरफ्तार

पूछताछ में पता चला कि नेहा, प्रेमा और बिंदिया उर्फ सोनाक्षी मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं तथा वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में रह रही थीं। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 6.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

कई आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। नेहा के खिलाफ लखनऊ में चोरी और चोरी का सामान रखने का मुकदमा दर्ज है। बिंदिया उर्फ सोनाक्षी के खिलाफ दिल्ली में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। लक्ष्मी पर इटावा में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि सुशीला उर्फ करिश्मा के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

वर्तमान मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके नेटवर्क, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच